राजनांदगांव को बड़ी सौगात: नर्सिंग कौशल कॉलेज में एएनएम प्रशिक्षण को शासन की मंजूरी

राजनांदगांव को बड़ी सौगात: नर्सिंग कौशल कॉलेज में एएनएम प्रशिक्षण को शासन की मंजूरी

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के आठ जिलों में नर्सिंग कौशल कॉलेजों के अंतर्गत ए.एन.एम. (ANM) प्रशिक्षण प्रारंभ करने की अनुमति दिए जाने के निर्णय में राजनांदगांव को शामिल किया जाना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस फैसले से जिले के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के नए अवसर प्राप्त होंगे।इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव जैसे शैक्षणिक रूप से अग्रणी जिले में एएनएम प्रशिक्षण को मंजूरी मिलना यहां के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 से नर्सिंग कौशल कॉलेज 120 विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता के साथ संचालित होगा। इससे विशेषकर ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर होने वाले पलायन पर भी रोक लगेगी।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील सोच के चलते राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा के ढांचे को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजनांदगांव में प्रशिक्षित नर्सिंग विद्यार्थी आने वाले समय में जिले एवं आसपास के अंचलों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेंगे, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments