तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी,हादसे में तीन लोगों की मौत

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी,हादसे में तीन लोगों की मौत

जगदलपुर:  जगदलपुर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गयी थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जगदलपुर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक मोड़ पर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका। इसी वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मारडूम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments