आईसीसी रैंकिंग : टॉप-10 में 4 भारतीय, जानिए विराट-रोहित कहां

आईसीसी रैंकिंग : टॉप-10 में 4 भारतीय, जानिए विराट-रोहित कहां

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप पर अभी न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल काबिज हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते विराट कोहली को पछाड़कर रैंकिंग में ये स्थान हासिल किया. कुछ समय पहले रोहित शर्मा भी टॉप पर आए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे में खराब प्रदर्शन से वह नीचे खिसक गए.

बता दें कि रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय शामिल हैं. ये कैसे बड़ी बात है? इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हो कि भारत को छोड़कर किसी भी देश के 2 खिलाड़ी टॉप-10 में नहीं हैं. देखें ताजा रैंकिंग के टॉप-10 में कौन-कौन हैं.

1. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का हाल ही में खत्म हुआ भारत दौरा शानदार रहा, उन्होंने पहले वनडे में 84 रन बनाए थे, उसके बाद दोनों मैचों में शतकीय पारी खेली थी. राजकोट में 131 रन बनाने के बाद उन्होंने इंदौर में खेले गए निर्णायक वनडे में 137 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि विराट ने भी इंदौर में शतक लगाया था लेकिन मिचेल ने अधिक रन बनाए और अधिक रेटिंग पॉइंट हासिल कर टॉप का स्थान हासिल किया. डेरिल के 845 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

2. विराट कोहली (भारत)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की शानदार फॉर्म जारी रही, उन्होंने पहले मैच में 93 और तीसरे मैच में 124 रन बनाए थे. हालांकि ये उनकी कमी नहीं थी, बल्कि डेरिल मिचेल का असाधारण प्रदर्शन था जिससे कोहली को अपना टॉप का स्थान गंवाना पड़ा. विराट के 795 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 764 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि उन्होंने अक्टूबर में अपना आखिरी वनडे खेला था, लेकिन रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन से उन्हें फायदा हुआ.

4. रोहित शर्मा (भारत)

रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने तीनों मैचों में मिलाकर कुल 61 रन बनाए. इसका असर रैंकिंग पर भी पड़ा और वह नीचे खिसक गए. रोहित अभी 757 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं.

5. शुभमन गिल (भारत)

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में अर्धशतक (56-56) लगाए थे, निर्णायक मैच में वह सिर्फ 23 रन बना पाए. भारतीय कप्तान गिल 723 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.

6. बाबर आजम (पाकिस्तान)

टॉप-10 में शामिल एकमात्र पाकिस्तानी बाबर आजम छठे नंबर पर हैं. उनके 722 रेटिंग पॉइंट्स हैं. बाबर ने नवंबर में आखिरी वनडे खेला था.

7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड)

आयरलैंड के हैरी टेक्टर 708 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. उनकी बेस्ट रेटिंग 2024 में 767 थी.

8. शाई होप (वेस्टइंडीज)

शाई होप आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग की टॉप-10 लिस्ट में एकमात्र वेस्टइंडीज प्लेयर हैं. होप के 701 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

9. चरिथ असलंका (श्रीलंका)

श्रीलंका के चरिथ असलंका 672 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं.

10. केएल राहुल (भारत)

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाया था, उन्होंने नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. इस पारी से उन्होंने आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में जगह बनाई थी. वह अभी 670 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर हैं.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments