फरवरी में AC खरीदने के क्या-क्या फायदे? 5 Star मॉडल भी किफायती दाम में

फरवरी में AC खरीदने के क्या-क्या फायदे? 5 Star मॉडल भी किफायती दाम में

 नई दिल्ली : फरवरी आमतौर पर वो महीना है जब गर्मी शुरू होने में अभी कुछ वक्त बाकी है, लेकिन मार्केट में एयर कंडीशनर की डिमांड इस महीने से धीरे-धीरे बढ़ने लग जाती है। वहीं, ज्यादातर लोग मार्च से अप्रैल में AC खरीदने की प्लानिंग करने लगते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप असली बचत करना चाहते हैं, तो फरवरी में AC खरीदना सबसे समझदारी भरा फैसला हो सकता है। जी हां, इसके पीछे कई मजबूत कारण हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं, यहां तक की इस महीने में आप किफायती दाम में 5 Star रेटिंग वाले AC खरीद सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं कि फरवरी में AC खरीदना कितना फायदेमंद है...

सबसे ज्यादा ऑफ-सीजन में डिस्काउंट

फरवरी को AC ब्रांड्स ऑफ-सीजन में काउंट करते हैं। इस दौरान कंपनियां AC पर भारी डिस्काउंट ऑफर करती हैं। साथ ही इन दिनों आपको कैशबैक, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट भी देखने को मिल सकते हैं। अप्रैल से मई में जब डिमांड ज्यादा हो जाती है, तब यही मॉडल महंगे दाम में मिलने लगते हैं। फरवरी में कीमतें 10 से 25% तक कम देखने को मिलती हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

आसानी से मिल जाते हैं पसंदीदा मॉडल

इतना ही नहीं गर्मियों में AC का स्टॉक जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में पॉपुलर ब्रांड के कुछ मॉडल्स, अच्छे स्टार रेटिंग वाले AC या खास फीचर वाले यूनिट्स अक्सर अप्रैल के बाद आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। हालांकि इस वक्त आपको वैराइटी ज्यादा, सभी टन कैटेगरी, कलर और डिजाइन ऑप्शन भी आसानी से मिल सकते हैं।

जल्दी इंस्टॉलेशन और न कोई वेटिंग

इसके अलावा गर्मियों में AC इंस्टॉलेशन के लिए कई बार तो 3 से 5 दिन का भी इंतजार करना पड़ता है लेकिन फरवरी में इंस्टॉलेशन टीम फ्री रहती है और स्लॉट जल्दी मिल जाता है। साथ ही इंस्टॉलेशन क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है क्योंकि भीड़ कम रहती है।

नए मॉडल्स की लॉन्चिंग से फायदा

फरवरी से मार्च में कंपनियां अपनी नई सीरीज लॉन्च करती हैं। ऐसे में इसका फायदा दो तरह से मिल सकता है, पहला तो आपको पुराने मॉडल सस्ते में मिल सकते हैं और दूसरा नए मॉडल पहले से बेहतर फीचर और एनर्जी एफिशिएंसी के साथ बिजली की बचत में मदद कर सकते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments