कोलकाता : कोलकाता के खिदिरपुर में जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष व भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया ओर वापस जाओ के नारे लगाए।उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनके आसपास प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्होंने पुलिस स्टेशन में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शिकायत दर्ज होने पर मामले की जांच की जाएगी।यह घटना खिदिरपुर स्थित इकबालपुर शोलो आना मस्जिद के सामने घटी। जानकारी के अनुसार, भरतपुर के विधायक अपने निजी काम से आए थे। उसी दौरान, स्थानीय लोगों ने उनके आसपास विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।हालांकि, हुमायूं द्वारा साझा किए गए इसके वीडियो में किसी भी राजनीतिक दल का झंडा नहीं दिखा। इससे पहले पांच जनवरी को हुमायूं को ब्रिगेड ग्राउंड के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था।
हेलीकॉप्टर में चुनाव प्रचार का मिलेगा मौका
हुमायूं कबीर ने कहा है कि अगर कोई उनके गठबंधन में शामिल होता है, तो उसे हेलीकॉप्टर में चुनाव प्रचार करने का मौका मिलेगा। हेलीकॉप्टर का इतना भारी किराया कौन देगा? हुमायूं ने इसका खुलासा नहीं किया। माना जा रहा है कि हुमायूं का इशारा माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम की ओर है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
हुमायूं के साथ सलीम की बैठक से अच्छा संदेश नहीं गया
माकपा राज्य समिति की बैठक में बुधवार को कई नेताओं ने कहा कि गत दिनों जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के साथ पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की हुई बैठक और उसके बाद की प्रतिक्रिया से अच्छा संदेश नहीं गया है। बैठक में सीट बंटवारे की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। राज्य वाम मोर्चा की बैठक गुरुवार को है।
माकपा सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य समिति के कई सदस्यों ने स्पष्ट कर दिया कि हुमायूं के मुद्दे पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए। सलीम को हुमायूं से दूरी बनाकर चलना चाहिए। कई नेताओं ने बैठक में यह समझाने की कोशिश की कि राज्य सचिव की हुमायूं से मुलाकात का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments