दंतेवाड़ा : पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में हो रहे अपराधों एवं आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 04 फरवरी को दन्तेवाड़ा कटेकल्याण पुलिस एवं डीआरजी दन्तेवाड़ा की संयुक्त टीम को हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली हैं।दिनांक 03 फरवरी को मोबाईल ज़रिए सूचना मिली कि ग्राम पोन्दुम 2 में कोसा मण्डावी की हत्या हुई हैं,सूचना पर तत्काल दन्तेवाड़ा पुलिस एवं फारेंसिक टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया,कोसा मण्डावी उम्र 50 वर्ष निवासी पोन्दुम 2 गोटखुटापारा का शव उसके घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
पुलिस द्वारा परिजन एवं ग्रामीणों से पूछताछ करने पर प्रत्यक्षदर्शी व ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी के द्वारा उसकी मां सुकड़ी मण्डावी की मृत्यु रिस्ते का चाचा कोसा मण्डावी के बड्डे करने से हुई हैं आरोप लगाकर लोहे की टंगिया से सिर व कंधे पर जानलेवा वार कर हत्या किया है और टंगिया को लेकर फरार हो गया।आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के पता तलाश करने मुखबीर लगाया गया था कि दिनांक 04 फरवरी को आरोपी के ग्राम पोन्दुम-जारम के मध्य जंगल में होने की सूचना मिलने पर तत्काल दन्तेवाड़ा पुलिस एवं डीआरजी दन्तेवाड़ा के टीम गठित कर ग्राम पोन्दुम-जारम के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी मनकू मण्डावी को पकड़ा गया। आरोपी मनकू मण्डावी उर्फ मुड़ा पिता सन्नू मण्डावी उम्र 27 वर्ष साकिन पोन्दुम 2 गोटखुटापारा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया एवं खून लगा हुआ हाफ नेकर को जप्त किया गया आरोपी द्वारा कोसा मण्डावी के द्वारा जादू टोना बड्डे करने से मां की मृत्यु हुई है की शक में हत्या करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments