शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमुक प्रार्थी का नाबालिग लड़की दिनांक 15/जनवरी/26 को घर से बिना बताये कही चली गयी आस पडोस एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नाबालिग नहीं मिली किसी अंजान व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने की संदेह जाहिर करते हुये प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

लखनपुर पुलिस अपराध क्रमांक 14/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया । दौरान विवेचना पुलिस टीम नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश कर रही थी । सतत प्रयास के बाद नाबालिग को दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो बताई कि आरोपी वीरेंद्र यादव पीड़िता को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने प्रकरण के आरोपी वीरेंद्र यादव को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया। आरोपी ने अपना नाम वीरेंद्र यादव आत्मज जगन राम उम्र 19 वर्ष साकिन मांजा लखनपुर का होंना बताया। घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर आरोपी ने अपने इकबालिया बयान में नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करना कबूल किया।, आरोपी के विरुद्ध जुर्म सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 जोड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से युवक को जेल भेज दी गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments