भारत के खिलाफ पाकिस्तान के इनकार पर सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले-हमारी फ्लाइट है बुक

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के इनकार पर सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले-हमारी फ्लाइट है बुक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, जिसमें इस बार ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। 5 फरवरी को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहुंचे थे। यहां पर उनसे 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच को लेकर सवाल पूछा गया जिसको लेकर सूर्या ने कहा कि हमारी सोच एकदम साफ है। हमने पाकिस्तान से खेलने से मना नहीं किया है, उन्होंने ही मना किया है। हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी हैं और हम कोलंबो जा रहे हैं। हमारे मैच तय हैं, पहले USA, फिर नीदरलैंड्स और उसके बाद हम कोलंबो जाएंगे।

उनके फैसले से हमारा कोई लेना-देना नहीं

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर कहा कि हम कोलंबो जा रहे हैं और हमारी फ्लाइट बुक है। वहीं उन्होंने इसपर आगे कहा कि उनके फैसले पर हमारा कंट्रोल नहीं है। हमसे कहा गया है हम 15 फरवरी का मैच खेलेंगे। हमने एशिया कप में भी खेला था और अगर मैच हुआ तो हम 15 को भी खेलेंगे। इसके अलावा सूर्या ने टीम इंडिया के शानदार फॉर्म को लेकर भी प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी कोशिश ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का रखने की होती है, जिसमें व्यक्तिगत माइलस्टोन की जगह टीम की जरूरत के हिसाब से खेला जाता है। आपने देखा होगा इशान किशन 90 के पार था और उसने छक्का मारकर 100 पूरा किया। जो दो खिलाड़ी मैदान में होते हैं उन्हें अपने हिसाब से खेलने की पूरी आजादी दी जाती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

बीसीसीआई उपाध्यक्ष का भी आया बयान

पाकिस्तानी टीम के भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले का बहिष्कार करने के फैसले को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने भी बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि इस पर हमें कुछ नहीं कहना है। इस पूरे मामले पर ICC को फैसला लेना है और वह जो भी कहेगा हम उसी फैसले के हिसाब आगे चलेंगे।

पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम को दिया है आदेश

टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबले को बहिष्कार करने के पीछे अपनी सरकार के फैसले पर कर रही है। अभी तक इसको लेकर पीसीबी की तरफ कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले का बहिष्कार करती है तो उसमें उन्हें आईसीसी की तरफ से भारी जुर्माने का भी सामना करना पड़ेगा। बता दें कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, जिसमें उन्हें अपने सभी ग्रुप मुकाबले कोलंबो में ही खेलने हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments