ईशान, सूर्या और तिलक का तूफान, साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटी टीम इंडिया

ईशान, सूर्या और तिलक का तूफान, साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले वॉर्म-अप मैच में ही इरादे साफ कर दिए हैं. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर शानदार आगाज किया.खास बात यह रही कि मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 450 से ज्यादा रन बना दिए, जिसने फैंस को पूरा पैसा वसूल एंटरटेनमेंट दिया.

भारत की तूफानी बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया. शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाज आक्रामक मूड में नजर आए. पावरप्ले में रन तेजी से आए और साउथ अफ्रीका के गेंदबाज दबाव में दिखे. भारतीय पारी का मकसद साफ था- कप से पहले बैटिंग लाइन-अप का दम दिखाना.

ईशान किशन ने दिखाया दम

ओपनर ईशान किशन ने मौके को दोनों हाथों से भुनाया. उन्होंने बेहद तेज शुरुआत करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. ईशान की पारी में लंबे-लंबे छक्के और बेखौफ शॉट्स देखने को मिले. उनकी बल्लेबाजी ने मैच की दिशा शुरू में ही भारत की तरफ मोड़ दी. अभिषेक शर्मा (24) ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और टीम को मजबूत स्टार्ट दिलाई.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

तिलक और सूर्या ने बढ़ाया दबाव

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी. ईशान के रिटायर्ड आउट होने के बाद 16 गेंदों में 40 रन बनाकर उन्होंने रनरेट को और ऊपर पहुंचाया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खास अंदाज में मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए. दोनों की साझेदारी ने साउथ अफ्रीका की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म कर दीं. आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या ने छोटे लेकिन असरदार शॉट्स खेलकर स्कोर को 240 तक पहुंचा दिया.

साउथ अफ्रीका की कोशिश

240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने भी हार नहीं मानी. रयान रिकेल्टन (44) और एडेन मार्करम (38) ने तेज पारियां खेलीं. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और जेसन स्मिथ ने 45-45 रन बनाकर रनों की रफ्तार बनाए रखी. हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट निकालकर मैच को हाथ से फिसलने नहीं दिया. अंत में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 210 रन ही बना सकी.

वर्ल्ड कप से पहले मजबूत संकेत

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने साफ कर दिया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है. बल्लेबाजी की गहराई, आक्रामक सोच और दबाव में संयम- ये सभी चीजें भारत के पक्ष में नजर आईं. वॉर्म-अप मैच में मिली यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को जरूर बढ़ाएगी.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments