रिलीज हुआ अस्सी का दिल दहला देने वाला ट्रेलर

रिलीज हुआ अस्सी का दिल दहला देने वाला ट्रेलर

नई दिल्ली :बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को हमेशा लीग से हटकर फिल्में करने के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस बहुत जल्द एक इंटेंस टॉपिक वाली फिल्म अस्सी में नजर आने वाली हैं जिसके ट्रेलर और अनाउंसमेंट ने रिलीज होते ही दिमाग में सिहरन पैदा कर दी है।

वकील के तौर पर नजर आएंगी तापसी

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस इंवेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में उनका रोल ठीक वैसा दिखा भी है। इसमें तापसी को एक दृढ़ निश्चयी वकील के रूप में दिखाया गया है जो न्याय की लड़ाई में समझौता करने से इनकार करती हैं। कनी कुसृति का किरदार कहानी का भावनात्मक केंद्र है, और उनका केस ही कहानी को आगे बढ़ाता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

क्या है अस्सी की कहानी?

दिल दहला देने वाले ट्रेलर में कनी कुसृति को एक क्रूर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला के तौर पर दिखाया गया है। उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया जाता है। तापसी उनका केस लड़ती है और न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हालांकि, यह सफर आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद भी एक चुनौतीपूर्ण कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है और अदालत में यह साबित करना होता है कि अपराध वास्तव में हुआ था।

कब रिलीज होगी फिल्म?

ट्रेलर में दिखाए गए सीन इतने तनावपूर्ण हैं कि ये कहीं न कहीं आपके दिल को भी चोट करेंगे। ये इंवेस्टिगेटिव ड्रामा का एक जीता जागता उदाहरण है। जो कोर्च के बाहर असहज और परेशान करने वाली सामाजिक वास्तविकताओं को उजागर करती है। केवल कानूनी तर्कों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, ट्रेलर नैतिकता, जिम्मेदारी और भविष्य की पीढ़ियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर एक प्रश्चचिन्ह खड़ा करती है। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments