कुआं में डुब कर ग्रामीण की मौत- मर्ग पंचनामा कर जांच में जुटी पुलिस

कुआं में डुब कर ग्रामीण की मौत- मर्ग पंचनामा कर जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुएं में डुब कर एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मकतुल उजीत राम पिता त्रिलोचन उम्र 70 वर्ष जाति कंवर सकूनत मोहनपुर हमेशा की तरह अल- सुबह उठकर घरेलू काम किया करता था 5 फरवरी दिन गुरुवार को घरवाले देखें कि उजीत राम काफी देर से कहीं नजर नहीं आ रहा है। तलाश करने निकले गांव के केनाडाड कुआं के पास मृतक का कपड़ा दिखाई दिया संदेह होने पर कुएं में झगर डाल कर तलाश करने की कोशिश किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

झगर में फस कर मृतक का शव पानी के सतह में उपर आया जिसकी सूचना थाने में दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतूल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुआं से पानी निकालने के दौरान ग्रामीण अंदर गीर गया और डुबने से उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल परिजनों में शोक व्याप्त है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments