नई दिल्ली : क्या आप भी किसी प्रीमियम स्मार्टफोन में अपग्रेड करने का मन बना चुके हैं, तो विजय सेल्स अभी Apple के लेटेस्ट iPhone 17 Pro पर सबसे जबरदस्त डील दे रहा है। जी हां, Amazon-Flipkart नहीं बल्कि विजय सेल्स पर ये डील मिल रही है। डिस्काउंट के बाद फ्लैगशिप फोन की कीमत थोड़ी कम हो गई है लेकिन बड़ा फेस्टिव-स्टाइल प्राइस कट नहीं हुआ है। हालांकि अभी भी Apple के लेटेस्ट Pro iPhone पर मिलने वाली ये सबसे अच्छी डील्स में से एक बन गई है। चलिए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
एप्पल ने पिछले साल 2025 में iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। हालांकि अभी ये डिवाइस विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर डिस्काउंट के बाद सिर्फ 1,32,490 रुपये में लिस्टेड है। यानी बिना किसी बैंक ऑफर के फोन पर 2,410 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि बैंक ऑफर्स के साथ तो आप और भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ तो आपको 4,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। ऑफर अप्लाई करने के बाद तो फोन की कीमत सिर्फ 1,27,990 रुपये रह जाती है। कुल मिलाकर आपको फोन पर 6,910 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं विजय सेल्स एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जहां से आप आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल के बेस पर और बचत कर सकते हैं।
iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का ProMotion, ऑलवेज-ऑन मोड और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग डिस्प्ले है। फोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए Ceramic Shield 2 है। डिवाइस A19 Pro चिपसेट, 12GB तक RAM के साथ आता है। फोन में पीछे ट्रिपल रियर 48-मेगापिक्सल कैमरा है, जिसमें वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments