जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के बलौदा जिला मुख्यालय पर राजू इलेक्ट्रानिक्स में आग लगने से संचालक रमेश देवांगन का 18 वर्षीय पुत्र जिंदा जल गया। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एनटीपीसी सीआइएसएफ अग्निशमन केंद्र के बल सहित एनटीपीसी सीपत, केएसके अकलतरा और मड़वा प्लांट से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में छह घंटे लगे। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
रमेश देवांगन के तीन मंजिला मकान में ही नीचे के तल पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान थी। गुरुवार को रमेश अपने दोनों पुत्रों के साथ दुकान में थे। दोपहर लगभग दो बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग लगते ही दुकान में रखे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखे सहित अन्य महंगे इलेक्ट्रानिक उपकरण तेजी से जलने लगे। रोशनदान और वेंटिलेशन की कमी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।
चार घंटे बीत जाने के बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तब थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने मकान के तीन अलग-अलग हिस्सों को तोड़ने का निर्देश दिया। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से भवन की दीवारों को तोड़ा गया, ताकि अंदर तक पानी और फोम पहुंचाया जा सके। इसके बाद आग पर नियंत्रण पाने में कुछ हद तक सफलता मिली। इस बीच परिवार के अन्य सदस्य छत के रास्ते किसी तरह बाहर निकले।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments