गांजा तस्करी और पुलिस स्टाफ की हत्या की कोशिश मामले में 2 आरोपी MP से गिरफ्तार

गांजा तस्करी और पुलिस स्टाफ की हत्या की कोशिश मामले में 2 आरोपी MP से गिरफ्तार

महासमुंद : छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सांकरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उन खूंखार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने गांजा तस्करी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था और ड्यूटी पर तैनात जवानों को वाहन से कुचलने का प्रयास किया था.

पुलिस की गाड़ी में लगी थी आग

घटना 23 जनवरी 2026 की है, जब सांकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ईको कार (MP05 ZE 8685) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है. नेशनल हाईवे पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो तस्करों ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस स्टाफ को कुचलने की नीयत से कार की रफ्तार बढ़ा दी. इस दौरान तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से जा टकराई, जिससे पुलिस का वाहन भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आरोपी मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे, जिसमें से 39.680 किलो गांजा बरामद किया गया था.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

मध्यप्रदेश से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने टेक्निकल डेटा एनालिसिस और सूक्ष्म इन्वेस्टिगेशन के जरिए तस्करों का पीछा किया. विशेष टीम ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा:

  1. राकेश चौकसे (चालक): निवासी नरसिंहपुर, म.प्र..
  2. मोनू राय (वाहन स्वामी): निवासी होशंगाबाद, म.प्र.. मोनू राय ही इस गिरोह का फॉरवर्ड लिंक है, जो पिछले डेढ़ साल से गांजा पुड़िया बनाकर बेचने का काम कर रहा था.

ANTF ने अब तक ₹10.73 करोड़ का गांजा किया जब्त

नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने साल 2026 के शुरुआती महीनों में ही ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. टास्क फोर्स ने नशे के बड़े सिंडिकेट्स पर प्रहार करते हुए अब तक कुल 30 प्रकरण दर्ज किए हैं. इन कार्यवाहियों के दौरान पुलिस ने 2152.981 किलोग्राम अवैध गांजा और भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है. जब्त किए गए इन मादक पदार्थों की कुल बाजार कीमत ₹10,73,89,995 (10 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक) आंकी गई है. 

गिरफ्तारी का विवरण:

विवरण जानकारी
जब्त गांजा 39.680 किलोग्राम (कीमत ₹19.84 लाख)
जब्त वाहन मारुति सुजुकी ईको (कीमत ₹8 लाख)
मुख्य आरोपी राकेश चौकसे और मोनू राय (मध्यप्रदेश)
धाराएं NDPS एक्ट एवं हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराएं

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments