परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर राजिम विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुजल कोठारी ने इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला, आमजन केंद्रित और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक—हर वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।सुजल कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा है। बजट में आत्मनिर्भर भारत, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर मिशन, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, शिक्षा एवं कौशल विकास, खेलो इंडिया, तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए बड़े प्रावधानों से न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित होंगे।स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजट की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए सुजल कोठारी ने कहा कि बायोफार्मा और मेडिकल सेक्टर को बढ़ावा देने से कैंसर, डायबिटीज एवं अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। इसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों, विशेषकर राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा, जहां गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं की लंबे समय से आवश्यकता रही है।उन्होंने यह भी कहा कि बजट में कृषि, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास को मजबूत करने के लिए किए गए प्रावधान किसानों और श्रमिकों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों से घरेलू अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिलेगी।अंत में सुजल कोठारी ने कहा कि “यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करता है तथा वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। यह बजट हर भारतीय के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।”
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments