नई दिल्ली : भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने अपनी मोटरसाइकिल Honda Shine 125 के लिमिटेड एडिशन और स्कूटर Honda Dio 125 के X-Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों के नए एडिशन में किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इनको लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुए नए एडिशन
होंडा की ओर से Honda Shine 125 के लिमिटेड एडिशन और Honda Dio 125 के X- Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इन दोनों में कई बेहतरीन अपडेट किए हैं, जिसके बाद इनको खरीदना बेहतर विकल्प बन गया है।
क्या हुए बदलाव
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक होंडा डियो 125 स्कूटर में मैट फ्रेश रंग के अलॉय व्हील्स, X-Edition स्टिकर्स के साथ ऑफर किया गया है। वहीं होंडा शाइन 125 को पर्ल सायरन ब्लू के साथ ही पाइराइट ब्राउन फिनिश वाले अलॉय व्हील को दिया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
अधिकारियों ने कही यह बात
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा कि डियो 125 एक्स-एडिशन होंडा की अपनी जेन-जेड डिज़ाइन टीम द्वारा तैयार की गई एक बोल्ड, युवा ऊर्जा लेकर आती है—जो आज के युवा राइडर्स की विशिष्टता को दर्शाती है। वहीं, शाइन 125 लिमिटेड एडिशन एक स्वच्छ और कालातीत डिज़ाइन दृष्टिकोण अपनाती है जो मोटरसाइकिल के साफ-सुथरे आकार और परिष्कार की भावना को उजागर करती है। इन नए एडिशन के साथ, हमारा लक्ष्य राइडर्स को स्टाइल, आराम और रोजमर्रा की सुरक्षा का मिश्रण प्रदान करना है, जिससे उन्हें सड़क पर खुद को अभिव्यक्त करने का आत्मविश्वास मिले। दोनों मॉडल होंडा के विचारशील डिज़ाइन और एक ऐसे राइडिंग अनुभव पर केंद्रित हैं जो सभी के लिए सुरक्षित और सुलभ महसूस हो।
कितना दमदार इंजन
होंडा की ओर से इन दोनों के इंजन में किसी तरह का भी बदलाव नहीं किया गया है। इनमें पहले की तरह ही 125 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से होंडा शाइन 125 के लिमिटेड एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 86211 रुपये रखी गई है। वहीं होंडा डियो 125 स्कूटर के एक्स एडिशन की एक्स शोरूम कीमत को 87733 रुपये रखा गया है। इन दोनों के नए एडिशन के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments