टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच USA के खिलाफ होने वाला है. 7 फरवरी 2026 यानी आज इस मुकाबले का आयोजन होने वाला है. टीम इंडिया वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही है और वो धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगे.यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ बड़े मुकाबले से शायद जसप्रीत बुमराह बाहर रहने वाले हैं. कई सारे फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है.
जसप्रीत बुमराह USA के खिलाफ नहीं खेलेंगे?
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच शायद सूर्या ब्रिगेड को उनके बिना खेलना पड़ेगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को वायरल फीवर है. इसी कारण मैनेजमेंट उन्हें आराम देने वाली है. बता दें कि मैच से एक दिन पहले जसप्रीत बुमराह मैदान पर आए थे लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया. इसका सीधा अर्थ है कि बुमराह को आराम दिया जाएगा और उनकी फिटनेस सबसे मुख्य फोकस होगा.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
टीम इंडिया के पास सिर्फ 13 फिट खिलाड़ी
भारत के 15 सदस्यी स्क्वाड में से सिर्फ 13 ही फिट खिलाड़ी हैं. जसप्रीत बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी इस समय स्क्वाड के साथ नहीं हैं. दरअसल, सुंदर को चोट आई थी और वो BCCI CoE में रिकवरी कर रहे थे. अभी तक उन्हें बेंगलुरु में मौजूद इस रिकवरी सेंटर से खेलने की अनुमति नहीं मिली है. ऐसे में USA के खिलाफ टीम चुनने के लिए कप्तान और कोच के पास सिर्फ 13 खिलाड़ियों का विकल्प रहने वाला है.
मोहम्मद सिराज को मिलेगा मौका?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले हर्षित राणा चोटिल हो गए. इसी वजह से BCCI ने उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया. बुमराह की गैरमौजूदगी में अब सिराज को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है. सिराज का हालिया प्रदर्शन बढ़िया रहा है लेकिन बुमराह की कमी पूरी करना उनके लिए आसान नहीं होगा.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments