केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर,जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर,जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. यहां वे नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे. छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक शाह का डेरा रहेगा. वे बस्तर भी जाएंगे. जहां बस्तर पंडुम के कार्यक्रम में शामिल होंगे. आइए जानते हैं उनके तीन दिनों के कार्यक्रम का क्या है शेड्यूल...  

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

नक्सल अभियानों की होगी समीक्षा 

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है.मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्में का टारगेट है. ऐसे में यहां वे नक्सल अभियानों की समीक्षा कर अफसरों को जरूरी निर्देश भी देंगे. दरअसल शाह ने जब से ये ऐलान किया है उसके बाद से उनका लगातार छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है. वे इस बार फिर से बस्तर भी जाएंगे. 

केंद्रीय गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री 7 फ़रवरी की शाम 4:40 को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रायपुर एयरपोर्ट से निजी होटल के लिए रवाना होंगे. 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे. शाम 5 बजे से 06:10 मिनट तक शिफ्टिंग द लेंस थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे. निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे. दौरे के तीसरे और आखिरी दिन शाह बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए  रवाना होंगे. दंतेश्वरी एयरपोर्ट से बाय रोड बस्तर पंडुम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. यहां वे दोपहर 12:05 से शाम 04:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments