शरीर में किस विटामिन की वजह से रहता है हड्डियों में दर्द,जानें एक्सपर्ट से

शरीर में किस विटामिन की वजह से रहता है हड्डियों में दर्द,जानें एक्सपर्ट से

हड्डियों में दर्द होना पहले 50 साल से अधिक उम्र वालों की समस्या थी, लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों को हड्डियों में दर्द, थकान और कमजोरी की शिकायत होने लगी है. कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इसके लिए कैल्शियम का टेस्ट कराते हैं और उनके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है, लेकिन फिर भी दर्द बना रहता है. हड्डियों में दर्द का एक बड़ा कारण विटामिन डी की कमी होता है यह विटामिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है. अगर शरीर में कैल्शियम अच्छा है, लेकिन विटामिन डी कम है तो कैल्शियम होते हुए भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. क्योंकि विटामिन डी न होने से शरीर में कैल्शियम सही तरीके से मिल नहीं पाता है. डॉक्टरों के मुताबिक, अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो इसके कुछ लक्षण दिखने भी लगते हैं.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

शरीर में विटामिन डी की कमी के क्या लक्षण हैं:- इस बारे में मैक्स हॉस्पिटल में ऑर्थोपैडिक विभाग में यूनिट हैड डॉ. अखिलेश यादव बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द बना रहता है. वह जल्दी थक जाता या फिर पीठ में भारीपन लगता है तो ये भी विटामिन डी की कमी के लक्षण होते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ विटामिन डी ही नहीं बल्कि विटामिन बी12 और मैग्नीशियम की कमी से भी हड्डियों में दर्द होने लगता है.

किन लोगों के शरीर में हो जाती है विटामिन डी की कमी

जो लोग धूप नहीं लेते.

जिनकी डाइट में विटामिन डी वाले फूड्स नहीं है.

बुजुर्ग.

शाकाहारी लोग.

डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

रोज़ 2030 मिनट सुबह की धूप लें.

अंडा और मछली खाए.

डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें.

रोज एक्सरसाइज करें.

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments