बीमा राशि और मुआवजे के लालच में फर्जी लूट की साजिश,सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार

बीमा राशि और मुआवजे के लालच में फर्जी लूट की साजिश,सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार

भिलाई : जिले के एक सर्राफा कारोबारी ने बीमा राशि पाने के लिए फर्जी लूट की साजिश रची। ग्राम कुगदा के रहने वाले नितेश देवांगन ने 5 फरवरी को थाने में रिपोर्ट लिखाई कि अज्ञात बदमाशों ने उनसे ज्वेलरी और नकदी की लूट की थी। जो पुलिस की पड़ताल में झूठी निकली। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने ज्वेलरी कारोबारी नितेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी ने बीमा और मुआवजे की राशि पाने के लालच में लूट की प्लानिंग की थी। आरोपी के कब्जे से 3 तोला सोना बरामद हुआ है।

सीसीटीवी में कोई संदिग्ध नहीं था

मामला गुरुवार, 5 फरवरी का है, जब ग्राम कुगदा निवासी नितेश देवांगन ने कुम्हारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि ज्वेलरी खरीदकर लौटते समय कुगदा रोड स्थित सार्थक होम के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर उससे सोने की ज्वेलरी और नकदी लूट ली। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस और ACCU टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। हालांकि, प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए या किसी संदिग्ध गतिविधि का कोई फुटेज सामने नहीं आया। लूट जैसी गंभीर घटना के बावजूद सबूतों के अभाव ने पुलिस को पूरे मामले पर संदेह करने पर मजबूर कर दिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुद कबूला : जब पुलिस ने नितेश देवांगन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी कहानी में विरोधाभास सामने आने लगे। आखिरकार, आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि उसने व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बीमा और मुआवजा राशि पाने के उद्देश्य से लूट की यह झूठी कहानी गढ़ी थी। उसने यह भी कबूल किया कि कथित लूटी गई ज्वेलरी उसकी खुद की दुकान में ही छिपाकर रखी गई थी।

30 ग्राम सोना बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी दुकान से लगभग 30 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की, जिसमें 7 जोड़ी टाप्स और 5 जोड़ी बाली शामिल हैं। इसके बाद, आरोपी नितेश देवांगन के खिलाफ लोक सेवक को जानबूझकर झूठी सूचना देने का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments