सुकमा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता,21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता,21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

 सुकमा :  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जिले में आज 21 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

माओवादियों ने यह आत्मसमर्पण बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद राजपुरोहित और सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष किया गया. आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने AK-47, SLR, इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियारों के साथ-साथ भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी सुरक्षा बलों को सौंपी.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, लगातार बढ़ते सुरक्षाबलों के दबाव, सफल एंटी-नक्सल ऑपरेशनों और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादियों ने यह कदम उठाया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मुख्य रूप से दरभा डिवीजन और उड़ीसा सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे.

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी लाभ दिए जाएंगे, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें. यह आत्मसमर्पण बस्तर अंचल में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक और मजबूत संदेश माना जा रहा है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments