बस इतनी सी बात पर हुई थी अनबन,अमिताभ बच्चन ने इस हीरोइन के साथ निकाली थी खुन्नस

बस इतनी सी बात पर हुई थी अनबन,अमिताभ बच्चन ने इस हीरोइन के साथ निकाली थी खुन्नस

नई दिल्ली : अमिताभ बच्चन अपने 80s में भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं, लेकिन उनका गोल्डन एरा तो 70 और 80 का दशक ही कहलाया जाता है। इस दौर में सिर्फ अमिताभ की ही चलती थी। एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ को फिल्मों में कास्ट करने के लिए मेकर्स लाइन में लगे रहते थे।

यही नहीं, मेकर्स अमिताभ बच्चन की सारी बातें मानते थे। एक बार तो सिर्फ बिग बी के कहने पर एक बड़ी अदाकारा को ही फिल्म से बाहर कर दिया गया था। यह हम नहीं, खुद एक्ट्रेस ने ही एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। 

इस फिल्म से बाहर हुई थीं एक्ट्रेस
यह अदाकारा हैं मौसमी चटर्जी जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी बेनाम, रोटी कपड़ा और मकान, मंजिल जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, एक फिल्म से अमिताभ ने उन्हें निकलवा दिया था। यह फिल्म बरसात की एक रात थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

राखी गुलजार ने किया था रिप्लेस

बरसात की एक रात मूवी में पहले मौसमी चटर्जी, अमिताभ बच्चन के अपोजिट काम करने वाली थीं। मगर उन्हें अचानक फिल्म से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह राखी गुलजार को कास्ट किया गया।

मौसमी और अमिताभ का झगड़ा?

एक बार नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में मौसमी ने फिल्म से निकाले जाने पर बात की थी। उन्होंने बताया था, "यह फिल्ममेकर शक्ति सामंत की फिल्म 'बरसात की एक रात' थी। एक दिन शक्ति अंकल ने मुझे फोन किया और पूछा, 'क्या तुम्हारी अमिताभ बच्चन से कोई लड़ाई हुई है?'

मैंने उनसे कहा, 'अंकल, मैं किसी के इतनी करीब नहीं हूं कि कोई मुझसे लड़ाई करे। मैं बहुत मिलनसार और अच्छी हूं और मुझे यही फीडबैक भी मिलता है।' उन्होंने कहा, 'यही तो प्रॉब्लम है। ज्यादातर हीरो कहते हैं, 'मौसमी को क्यों लिया, उसके साथ हमारी ट्यूनिंग सही नहीं है।'"

मौसमी के साथ नहीं थी अमिताभ की ट्यूनिंग

मौसमी चटर्जी ने बताया कि अमिताभ बच्चन या बाकी स्टार्स का मौसमी संग ट्यूनिंग का क्या मतलब था। बकौल एक्ट्रे, "उन्होंने मुझसे पूछा, 'आपको पता है कि ट्यूनिंग का क्या मतलब है?' मैंने कहा, 'शायद, अब समझ आ गया है। शायद दोस्ती से बढ़कर। लेकिन मैं यहां दोस्ती सकरने नहीं आई हूं। मैं यहां काम करने आई हूं। इसलिए शक्ति अंकल ने मुझे फिल्म से बाहर कर दिया। मैंने उनसे कहा कि मैं आपको साइनिंग अमाउंट लौटा रही हूं।'

उन्होंने कहा, 'नहीं, अपने पास रखो। मैं तुम्हारे साथ अगली फिल्म बनाऊंगा।' फिर मैंने आनंद आश्रम की। मैं समझती थी कि वह नंबर 1 स्टार के साथ अपना रिश्ता खराब नहीं कर सकते।"










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments