वैभव सूर्यवंशी अब नहीं खेल पाएंगे U19 वर्ल्ड कप,चौंकाने वाली है वजह

वैभव सूर्यवंशी अब नहीं खेल पाएंगे U19 वर्ल्ड कप,चौंकाने वाली है वजह

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया, जहां उन्होंने फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन ठोककर भारत को छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वह भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने फाइनल में शतक जड़ा.जिसके चलते वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी वैभव सूर्यवंशी रहे. वह ये दोनों अवॉर्ड एक साथ जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि वैभव अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में दोबारा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

वैभव सूर्यवंशी अब नहीं खेल पाएंगे U19 वर्ल्ड कप

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है, यानी 2026 वर्ल्ड कप के दौरान वह सिर्फ 14 साल के थे. उम्र के लिहाज से वह 2030 वर्ल्ड कप तक एलिजिबल रह सकते थे. लेकिन बीसीसीआई के एक सख्त नियम के चलते वह टूर्नामेंट में दोबारा नजर नहीं आएंगे. बीसीसीआई ने ये नियन 2016 में लागू किया गया था. बीसीसीआई की वर्किंग कमिटी ने फैसला लिया था कि जो खिलाड़ी एक बार भारत की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं, वह एज क्राइटेरिया पूरा करने के बावजूद किसी दूसरे एडिशन में हिस्सा नहीं ले सकते. साथ ही, U19 सिस्टम में एंट्री करने वाले खिलाड़ी ज्यादा ये ज्यादा दो सीजन ही U19 क्रिकेट खेल सकते हैं.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

यह नियम खासकर ओवरएज खिलाड़ियों की समस्या को खत्म करने के लिए लाया गया था, जो भारतीय क्रिकेट में कई सालों से एक बड़ी चुनौती रही है. पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने भी 2015 में एज फ्रॉड को बड़ा मुद्दा बनाया था. इस नियम से पहले कई खिलाड़ी दो वर्ल्ड कप खेल चुके थे, जैसे रवींद्र जडेजा (2006 और 2008), विजय जोल (2012 और 2014), और 2016 स्क्वॉड के सदस्य अवेश खान, सरफराज खान और रिकी भुई (2014 में भी खेले थे).

अब कहां नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी अब सीनियर लेवल पर फोकस करेंगे. जहां वह पहले से ही IPL, घरेलू क्रिकेट और इंडिया A में चमक दिखा चुके हैं. वहीं, 15 साल की उम्र के बाद वह सीनियर टीम इंडिया का हिस्सा भी बन सकते हैं. बता दें, आईसीसी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए न्यूनतम उम्र की पॉलिसी बनाई थी. इस पॉलिसी के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी जो इंटरनेशनल क्रिकेट में भाग लेना चाहता है, उसे कम से कम 15 साल का होना जरूरी है. ऐसे में वैभव इसी साल 27 मार्च को 15 साल के हो जाएंगे.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments