टीम इंडिया का फाड़ू डांस खिताब जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में,वीडियो हो गया वायरल

टीम इंडिया का फाड़ू डांस खिताब जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में,वीडियो हो गया वायरल

 6 फरवरी 2025 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक और यादगार बन गया, क्योंकि भारतीय अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता. ये वही पल था जब पूरा देश खुशी से झूम उठा.फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से मात देने के बाद मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मना रहे थे. उधर खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं था और इधर देश का हर क्रिकेट फैन दिल ही दिल खुशी से झूम उठा. जिम्बाब्वे में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में भी गर्दा उड़ाया. वैभव सूर्यवंशी से लेकर कप्तान आयुष म्हात्रे तक सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए. इस जश्न के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.

एक वीडियो क्लिप में वैभव सूर्यवंशी कहते हैं कि पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा गाइज, अब भोजपुरी लगेगा. इसके बाद वैभव ने पवन सिंह का गाना सॉरी-सॉरी प्ले किया. ऐसी कमर मटकाई कि सब देखते रह गए. सभी खिलाड़ी इस भोजपुरी गाने पर कातिलाना डांस कर रहे थे. ये गाना फिल्म भोजपुरिया राजा का था, जो खूब पसंद किया जाता है. जैसे ही गाना शुरू हुआ कि 'नैन तोहर कजरारी दिलवा पे करे बमबारी लपकेला कमरिया ऐसे जैसे लपके बा सवारी Sorry, sorry कहा तारू Bobby देह में छुआ के जान लेबु का ए? जान जियते मुआ के (जियते मुआ के)' तो सभी खिलाड़ी जमकर नाचे और कातिलाना डांस किया.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

डांस में भी हिट हैं वैभव

वीडियो के आखिरी में वैभव सूर्यवंशी कहते हैं कि अब मेरी तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है. वैभव ने फाड़ू डांस करके ये भी साबित कर दिया कि मैदान पर जितने खतरनाक बैटर हैं, वैसा ही गर्दा डांस में भी उड़ा सकते हैं. राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने डांस की वीडियो क्लिप पर कमेंट भी किया और लिखा कि 'एक बिहारी सब पर भारी'...

फाइनल का लेखा-जोखा

अंडर 19 विश्व कप 2026 का फाइनल हरारे क्रिकेट ग्राउंड में हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए थे. वैभव ने 175 रन ठोके, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. उन्होंने 150 रन तो बाउंड्री से मार दिए. उनकी इस तूफानी पारी के दम पर भारत ने पहाड़ जैसा स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई और टीम इंडिया ने 100 रनों से बाजी मारी.

वैभव रहे भारत की जीत के हीरो

अंडर 19 विश्व कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी जीत के हीरो रहे. फाइनल में 175 रनों की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने. वो सूर्यवंशी अंडर 19 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिनमें 41 चौके और 30 छक्के शामिल थे. उनके बैट से 3 फिफ्टी और एक शतक निकला. वैभव सूर्यवंशी ने 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' पुरस्कार भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments