सरगुजा: भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लुन्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज 6 फरवरी दिन शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माजा के आश्रित ग्राम राजकटेल में निवासरत पहाड़ी पड़ो जनजाति के बीच क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज पहुंचे। विधायक प्रबोध मिंज ने पण्डो समाज के लोगों के साथ सौजन्य मुलाकात करते रूबरू उनके कुशल क्षेम जाना , ग्रामीणों ने अपने विधायक को बताया कि वे कई पीढियों से वहां निवासरत हैं और जमीन के कागजात भी उनके नाम पर दुरूस्त है परंतु उनके जमीन पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर घर बनाकर खेतीबाड़ी किया जा रहा है जिससे पड़ो जनजाति समुदाय को जीवन यापन करने में दिक्कतें हो रही है भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर सरगुजा के सम्मुख किया गया है ।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस संबंध में विधायक मिंज ने मौके पर ही एस डी एम साहब से चर्चा कर त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें उनकी जमीन वापस दिलाने निर्देशित किया तथा आरक्षित जनजाति का हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।पडो जनजातियों के मांग पर चबूतरा में शेड निर्माण की घोषणा भी किए,।अपने बीच क्षेत्रीय विधायक को पाकर ग्रामवासी काफी प्रसन्न हुए एवं समाज प्रमुखों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रवि महंत पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह महामंत्री विक्रम सिंह सरपंच खेमराज सिंह , प्रवीण यादव जमुना प्रसाद पण्डो समाज के अध्यक्ष एवम ग्रामीण रामधन पण्डो, दरोगा पण्डो, रतन पण्डो, लालगुलाब पण्डो, सनमान पण्डो, हृदय पण्डो, पहलवान पण्डो, मुन्ना पण्डो , तिजो बाई पण्डो,मिनसारो पण्डो, फुलसुंदरी पण्डो, मनासो पण्डो साथ सभी समाज प्रमुख एवं भारी संख्या में पण्डो समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहेl
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments