सुबह नाश्ते में ट्राई करें सत्तू चीला,ये है Easy Recipe

सुबह नाश्ते में ट्राई करें सत्तू चीला,ये है Easy Recipe

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. लेकिन कई बार जल्दबाजी में लोग सुबह नाश्ता बनाने के लिए समय नहीं निकाल पाते. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जो हेल्दी भी है, टेस्टी भी है और जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. यह नाश्ता कुछ और नहीं बल्कि सत्तू से बना चीला है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

सत्तू यानी भुने चने का आटा प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैंगनीज और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है. सत्तू में मौजूद प्रोटीन और फाइबर डाइजेशन को बेहतर रखते हैं और गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं. इसलिए अगर आप अपने नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और फटाफट तैयार होने वाला ऑप्शन चाहते हैं तो सत्तू चीला जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए क्या-क्या इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है और इसे आसानी से कैसे बनाया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स

  1. आधा कप सत्तू 
  2. आधा कप बेसन 
  3. 1/3 सूजी
  4. आधा कप दही 
  5. आधा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  6. आधा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  7. 1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  8. 1–2 चम्मच हरा धनिया  (कटा हुआ)
  9. नमक स्वाद अनुसार
  10. 1/2 चम्मच अजवाइन
  11. एक चुटकी हल्दी

सत्तू चीला बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले एक बाउल में सत्तू, बेसन, सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर स्मूद घोल बना लें.
  2. अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और बाकी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें.
  3. तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल या मक्खन लगाएं.
  4. तवे पर घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं. धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.
  5. अब आपका गरमागरम सत्तू चीला तैयार है जिसे आप दही और हरी धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments