भिंडी और धनिया की जोड़ी क्यों है सुपरहिट? जानें कैसे करें एक साथ खेती?

भिंडी और धनिया की जोड़ी क्यों है सुपरहिट? जानें कैसे करें एक साथ खेती?

अगर आप खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का प्लान बना रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए सुनहरा मौका है. इस समय न ज्यादा ठंड रहती है और न ही तेज गर्मी, जिससे सब्जियों की ग्रोथ तेजी से होती है. यही वजह है कि फरवरी में उगाई गई सब्जियां जल्दी बाजार पहुंचती हैं और किसानों को अच्छे दाम मिलते हैं.

क्यों खास है फरवरी में खेती?

फरवरी के मौसम में फसल जल्दी तैयार होती है. जल्दी फसल आने का सीधा फायदा यह है कि किसान मंडी में सबसे पहले पहुंचता है और रेट भी बेहतर मिलते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस महीने किसान एक ही खेत में दो फसलें लेकर डबल कमाई कर सकता है. इसके लिए भिंडी और धनिया की इंटरक्रॉपिंग खेती सबसे बेहतरीन मानी जाती है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

भिंडी और धनिया की जोड़ी क्यों है सुपरहिट?
भिंडी और धनिया दोनों ही ऐसी सब्जियां हैं जिनकी मांग पूरे साल बनी रहती है. धनिया लगभग हर सब्जी में इस्तेमाल होता है और रोज बिकता है, जबकि भिंडी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद है. ठंड से गर्मी की ओर जाते मौसम में इन दोनों की ग्रोथ शानदार होती है, जिससे पैदावार भी बढ़िया मिलती है.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
जय कृषि किसान क्लीनिक के कृषि विशेषज्ञ नवनीत रेवापाटी बताते हैं कि अगर किसान इंटरक्रॉपिंग को सही तरीके से समझ लें, तो सब्जी की खेती से जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं. फरवरी में एक जल्दी तैयार होने वाली फसल और एक थोड़ी देर से तैयार होने वाली फसल चुनना सबसे सही रणनीति है. पहली फसल से खर्च निकल जाता है और दूसरी से सीधा फायदा होता है.

कैसे करें भिंडी-धनिया की एक साथ खेती?
भिंडी की बुवाई करते समय रो से रो की दूरी करीब 2.5 फीट रखें, पौधे से पौधे की दूरी करीब 1 फीट रखें. भिंडी की दो कतारों के बीच जो जगह बचती है, उसी में धनिया की बुवाई करें. इससे जमीन का पूरा इस्तेमाल होता है और कोई हिस्सा खाली नहीं रहता.

ये भी पढ़े : कद्दू की इस किस्म की करें खेती,कम समय में होगी तगड़ी पैदावार

पहले धनिया, फिर भिंडी से लगातार कमाई
धनिया की फसल करीब 40-45 दिन में तैयार हो जाती है. हरा धनिया बाजार में अच्छा दाम दिलाता है. इसके बाद भिंडी 50-55 दिन में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है. यानी भिंडी आने से पहले ही किसान धनिया बेचकर कमाई कर चुका होता है, और फिर भिंडी से नियमित आमदनी शुरू हो जाती है.

किसानों के लिए जरूरी सलाह
समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई और कीट नियंत्रण पर ध्यान दें. अच्छी क्वालिटी के बीज चुनें. भिंडी और धनिया दोनों ही ऐसी फसलें हैं जो बाजार में आते ही बिक जाती हैं. फरवरी में यह मॉडल अपनाया तो मुनाफा तय है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments