हुंडई की कारों को खरीदने का बेहतरीन मौका,February में मिल रहा हजारों की बचत का मौका

हुंडई की कारों को खरीदने का बेहतरीन मौका,February में मिल रहा हजारों की बचत का मौका

नई दिल्‍ली:  वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कई कारों और एसयूवी पर February 2026 में भी Discount Offer किया जा रहा है। किस गाड़ी को इस महीने खरीदने पर कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hyundai Verna पर होगी सबसे ज्‍यादा बचत

निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Hyundai Verna को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस महीने इस गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको अधिकतम 98 हजार रुपये तक के ऑफर्स दिए जा सकते हैं।

Hyundai Creta Electric पर भी मिलेगा ऑफर

हुंडई की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर 90 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Hyundai i20 पर भी मिल रहा Discount Offer

हुंडई की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर Hyundai i20 को लाया जाता है। इस एसयूवी पर इस महीने में 58 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

Hyundai Grand Nios i10 पर कितनी होगी बचत

हुंडई की ओर से भारत में सबसे सस्‍ती गाड़ी के तौर पर हैचबैक सेगमेंट में Hyundai Grand Nios i10 को लाया जाता है। इस गाड़ी को इस महीने में खरीदने पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक निर्माता की इस गाड़ी पर अधिकतम 58 हजार रुपये तक के ऑफर्स को दिया जा रहा है।

Hyundai Alcazar पर भी मिलेगा बचत का मौका

हुंडई की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर अल्‍काजार की बिक्री की जाती है। निर्माता की इस गाड़ी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 55 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है।

Hyundai Exter पर होगी कितनी बचत

कंपनी की ओर से एंट्री लेवल एसयूवी के तौर पर Hyundai Exter की बिक्री की जाती है। इस गाड़ी को अगर इस महीने खरीदा जाता है तो अधिकतम 43 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

Hyundai Aura पर मिलेगा हजारों रुपये की बचत का मौका

हुंडई की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार के तौर पर Hyundai Aura को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस महीने में इस गाड़ी को खरीदा जाता है तो अधिकतम 30 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।

Hyundai Creta पर मिलेगा हजारों रुपये की बचत का मौका

हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस महीने में इस गाड़ी को खरीदा जाता है तो अधिकतम 30 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।

Hyundai Venue पर भी मिलेगा ऑफर

सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर Hyundai Venue और N Line को ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर अधिकतम पांच हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments