नए अवतार में आ रही Tata की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV,जानें कितनी होगी कीमत

नए अवतार में आ रही Tata की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV,जानें कितनी होगी कीमत

Tata Motors अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी Punch EV Facelift को 20 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह नई इलेक्ट्रिक कार पहले से और अधिक आकर्षक डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर रेंज के साथ बाजार में उतरेगी, जिससे यह EV सेगमेंट में धूम मचा सकती है।बता दें, कंपनी ने हाल ही में आइए इसके संभावित डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

Tata Punch EV Facelift: डिजाइन और लुक

टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में डिजाइन के मामले में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इसे और आकर्षक बनाएंगे। फ्रंट फेसिया में हल्का रीडिजाइन होगा, जिसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, नए अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड फ्रंट व रियर बंपर्स शामिल हैं। यह बदलाव हाल ही में लॉन्च हुए पंच आईसीई फेसलिफ्ट से प्रेरित हैं, जो कार को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं। इसके अलावा, लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स में ऑल-फोर डिस्क ब्रेक्स जारी रहेंगे, जो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

फीचर्स और सेफ्टी

Tata Punch EV Facelift में बड़ा 12.3-इंच फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिल सकता है, जो मौजूदा मॉडल से बड़ा होगा। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ और ज्यादा प्रीमियम हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम सबवूफर के साथ दिया जा सकता है। साथ ही ईवी वर्जन में नए टेक फीचर्स जैसे बेहतर कनेक्टिविटी और एडवांस चार्जिंग ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है।

सेफ्टी के लिए Tata Punch EV Facelift में लेवल-2 एडीएएस फीचर्स मिलने की संभावना है, जैसा कि नेक्सॉन में देखा गया है। ADAS के तहत ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हो सकते हैं, जो ड्राइविंग सेफ्टी को बढ़ाएंगे। इसके अलावा 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स जारी रहेंगे।

बैटरी और रेंज

Tata Punch EV Facelift की बैटरी और रेंज के मामले में भी अपग्रेड्स की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल में 25 kWh और 35 kWh बैटरी ऑप्शंस हैं, लेकिन फेसलिफ्ट में 35 kWh को 40.5 kWh बैटरी से रिप्लेस किया जा सकता है। रिपोर्ट्स का दावा है कि नई पंच EV की रेंज 500 किमी तक हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही बेस ट्रिम में 25 kWh बैटरी जारी रह सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट्स में फास्टर चार्जिंग ऑप्शंस मिल सकते हैं।

कितनी होगी नई Tata Punch EV की कीमत?

मौजूदा टाटा पंच ईवी की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। फेसलिफ्ट में अपडेट्स के चलते कीमत में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इससे टॉप वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये के आसपास पहुंच सकती है। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए 20 फरवरी तक इंतजार करना होगा।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments