होली के पर्व के आने का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। इस पर्व को मथुरा समेत देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली पर मथुरा में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ब्रज में कई तरह की होली खेली जाती है, जैसे- लड्डू मार और लट्ठमार होली समेत आदि। अगर आप भी इस बार ब्रज की होली का आनंद लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि रंगोत्सव का पूरा शेड्यूल।
ब्रज होली 2026 का शेड्यूल
लठ्ठमार होली
मथुरा की लट्ठमार होली में शमिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। यह एक उत्सव नहीं है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण और किशोरी जी के प्रेम की एक जीवंत परंपरा है। इस खास अवसर पर मथुरा में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं। इससे बचाव के लिए पुरुष चमड़े या लकड़ी की मजबूत ढाल का प्रयोग करते हैं। कई तरह के होली के गीत गाए जाते हैं। इस दौरान हर तरफ राधे-राधे' की गूंज सुनाई देती है और अबीर-गुलाल उड़ता है। इस उत्सव के आखिरी में महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। लठ्ठमार होली में लाठियों की चोट भगवान श्रीकृष्ण प्रेम की अनुभूति होती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है।
होली 2026 डेट
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में होली का त्योहार 04 मार्च को मनाया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments