आस्था, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संदेश बने शिव महापुराण कथा एवं महायज्ञ आयोजन

आस्था, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संदेश बने शिव महापुराण कथा एवं महायज्ञ आयोजन


बेमेतरा : बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिसोरा, खम्हरिया (म) एवं सलधा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा, पंचकुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हो रहे हैं। इन पावन आयोजनों में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।ग्राम खिसोरा में 1 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के अंतिम दिवस पर विधायक साहू ने यज्ञ भगवान की परिक्रमा कर विधिवत पूजन किया तथा कथा व्यास पं. सूर्यकांत तिवारी महाराज जी (नारियल कोठी, बिलासपुर) से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं ग्राम खम्हरिया (म) एवं सलधा में आयोजित गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस में भी सम्मिलित होकर उन्होंने पूजन-अर्चन किया तथा कथा व्यास दंडी स्वामी श्री मज्ज्योतिर्मयानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट कर स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया l

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा की श्री शिव महापुराण कथा, रुद्र महायज्ञ और गौ प्रतिष्ठा जैसे पावन धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये समाज को आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का माध्यम होते हैं। भगवान शिव की आराधना हमें सत्य, संयम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है। आज जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमें अपनी सनातन संस्कृति से जोड़कर सही दिशा दिखाते हैं।”

विधायक साहू ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम खिसोरा, खम्हरिया (म) एवं सलधा द्वारा किए गए ये आयोजन न केवल वर्तमान समाज के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से गांव-गांव में संस्कार, आस्था और सकारात्मक सोच का विस्तार हो रहा है, जो एक सशक्त और संस्कारवान समाज के निर्माण की नींव है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments