मनरेगा बचाव पद यात्रा में शामिल हुए,पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंह देव

मनरेगा बचाव पद यात्रा में शामिल हुए,पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंह देव

सरगुजा :लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसंगा से बंधा तक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बचाव को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के कांग्रेसियों ने ग्राम कोसंगा चौक से मनरेगा बचाओ पद यात्रा निकाला। यह पदयात्रा कोसंगा चारपारा होते हुए बंधा स्कूल मैदान में जाकर मुकम्मल हुई । कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया ब्लाक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनरेगा काम का नाम बदल कर जी राम जी करने को लेकर विशेष जानकारी साझा किए और इससे होने वाले नुकसान के बारे में तफ़सील से बताया। वही जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने मनरेगा योजना पर विशेष प्रकाश डाले किस तरह से 2005 में कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस योजना को रोजगार गारंटी अधिनियम के रूप में लागू किया जिसमे ग्राम के ग्रामीण किसानों को रोज़गार मिलता था और लोग अपनी अर्थ व्यवस्था में सुधार लाते थे मनरेगा योजना के बारिकियों को समझाया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0 एस0 सिंह देव ने कहा कि- केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्रामीण लोगों को रोज़गार से वंचित करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में ग्रामीणों को मनरेगा में काम मांगने का अधिकार था और काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलने का प्रावधान था केंद्र राज्य में और वन अधिकार अधिनियम के तहत 200 दिन रोजगार मिलता रहा पर अब इस महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का नाम बदल कर जी राम जी कर दिया गया है जिसमे ग्रामीणों को काम की गारंटी नहीं होगी और अब लोगों को 125 दिन का बस रोजगार मिल पाएगा और इस को एक योजना का रूप दे दिया गया है जिसे जब चाहे तब बंद किया जा सकता है और ग्रामीण लोगों को रोज़गार के लिए दर -ब -दर भटकना होगा और बड़े उद्योगपति लोगों को मनमाने रेट पर काम के लिए रखेंगे जिससे ग्रामीण जनता को पूर्ण लाभ नहीं मिल पाएगा वही धान खरीद में भी रकबा कटौती और किसानों की समस्या को लेकर भाजपा के प्रदेश सरकार को विफल बताया ।और वहीं एस ई आर के संबंध में ग्रामीण जनता को जागरूक रहने अपना और अपने परिवार की नाम ना कटे इस पर ध्यान रखने को कहे।

इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री प्रेम साय टेकाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंहदेव,जेपी श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हुआ मनरेगा श्रमिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments