पंचायत में बिना निर्माण कार्य कराये निकाल लिए गये लाखों रुपये,कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं हुई जांच

पंचायत में बिना निर्माण कार्य कराये निकाल लिए गये लाखों रुपये,कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं हुई जांच

सरगुजा : सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत में वगैर निर्माण कार्य कराये सरपंच सचिव द्वारा लाखों रुपये निकाल कर गबन किये जाने का मामला प्रकाश आया है।सरपंच और ग्राम वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जनपद सीईओ सहित सरगुजा कलेक्टर के सम्मुख शिकायत कर जांच की मांग की थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

कई महीने बीत जाने के बाद भी ना तो निर्माण कार्यों की जांच हुई और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही देखने को मिली है। दरअसल यह पूरा मामला लखनपुर और मैनपाट विकासखंड के सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत डांडकेसरा का है। जहां के सरपंच अजीत सवता और ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत डांड केसरा मे सीसी सड़क निर्माण, ढोडी निर्माण ,नाली निर्माण, घाट कटिंग, कुआ निर्माण, संहित अन्य निर्माण कार्य पंचायत में किए बिना ही पूर्व सरपंच सचिव राम गोपाल साहू के द्वारा लाखों रुपये गबन कर लिया गया है।

 

सरपंच अजीत सवता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मे 2025 में निर्माण कार्य किए बिना ही राशि गवन किए जाने की शिकायत जनपद के तत्कालीन को वेद प्रकाश पांडेय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से की थी। जांच नहीं होने की स्थिति में नवंबर 2025 में सरपंच और ग्रामीणों जिला कलेक्टर से शिकायत कर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत करने के 3 महीने बाद भी पंचायत में किसी तरह की भी जांच नहीं हो सकी।जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने शासन प्रशासन से पंचायत में सूक्ष्म जांच करते हुए दोषी सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments