बिलासपुर : ब्लैकमेलिंग से त्रस्त होकर दो बच्चों की मां के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. सकरी थाना क्षेत्र के लाखासार निवासी राधेश्याम यादव ने बताया, 12 साल पहले उन्होंने गांव के रंजिता यादव से प्रेम विवाह किया था, उनके दो बच्चे हैं. 19 जनवरी की दोपहर 3 बजे उनकी पत्नी रंजिता यादव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने थाने में लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया था. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में उनकी पत्नी रंजिता की तखतपुर खैरी निवासी सौरभ विश्वास पिता दीपक विश्वास से दोस्ती हो गई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इसी दौरान उसने दोनों की मोबाइल में फोटो ले ली. उसके बाद वह उनकी पत्नी को फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा. भय से उनकी पत्नी उसे 2 लाख रुपए दे चुकी थी. उसके बाद भी उसे पैसा देने के लिए युवक दबाव बना रहा था. 19 जनवरी को युवक ने पैसा भेजने के लिए उनके पत्नी मोबाइल में अपना बैंक एकाउंट व बार कोड भेजा था.
पति ने मामले की लिखित शिकायत सकरी थाने में की है. इधर पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है. पुलिस मृतका को मोबाइल जब्त कर जांच में जुट गई है. शनिवार को पुलिस ने जांच के बाद बीएनएस की धारा 108 के तहत जुर्म दर्ज कर प्रेमी सौरभ विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments