AI का सिनेमाई जादू:मनोरंजन की दुनिया में बड़ा बदलाव, अब AI बना रहा है बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में

AI का सिनेमाई जादू:मनोरंजन की दुनिया में बड़ा बदलाव, अब AI बना रहा है बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में

 नई दिल्ली :  AI का इस्तेमाल आजकल हर सेक्टर में किया जा रहा है। अब फिल्में भी इससे अछूती नहीं रह गई हैं। हाल ही में, पहली AI-जेनरेटेड वेब सीरीज 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' JioHotstar पर रिलीज हुई थी। इसे स्टार प्लस पर भी ब्रॉडकास्ट किया गया। अब तक 15 एपिसोड आ चुके हैं और 100 एपिसोड की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च के दिन इस शो को 65 लाख (6.5 मिलियन) दर्शकों ने देखा। हालांकि रिव्यू मिले-जुले रहे हैं, लेकिन इसने निश्चित रूप से एक नया ट्रेंड शुरू किया है।

अब कई OTT प्लेटफॉर्म पूरी तरह से AI-जेनरेटेड वेब सीरीज और फिल्में बनाने में लगे हैं। इसी कड़ी में, नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राजेश मापुस्कर की 'चिरंजीवी हनुमान: द इटरनल' को देश की पहली पूरी तरह से AI-जेनरेटेड थिएट्रिकल फिल्म माना जा रहा है। इस ट्रेंड के पीछे बड़ा कारण बजट है। बालाजी के AI हेड चेतन हंसराज ने हाल ही में कहा कि उनकी टीम ने AI का इस्तेमाल करके एक एपिसोड बनाने की लागत 80% तक कम कर दी है।

साउथ, बॉलीवुड हो या हॉलीवुड: हर जगह AI से बन रही हैं फिल्में

साउथ: 10 लाख में AI से पूरी फिल्म बनाई

कन्नड़ फिल्म 'लव यू' साउथ इंडिया की पहली AI-जेनरेटेड फीचर फिल्म है। इसे बेंगलुरु के एक पुजारी नरसिम्हा मूर्ति ने AI टेक्नीशियन नूतन के साथ मिलकर बनाया है। ये 95 मिनट की फिल्म सिर्फ 10 लाख रुपये के बजट में बनी और 6 महीने में तैयार हो गई। पूरी प्रक्रिया AI टूल्स से की गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

बॉलीवुड: नेशनल अवॉर्ड विनर शेखर कपूर बना रहे हैं AI-जेनरेटेड फिल्म

बैंडिट क्वीन जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर शेखर कपूर मुंबई के स्टूडियो बायो के साथ मिलकर 'वॉरलॉर्ड' फिल्म बना रहे हैं। इसमें पूरी तरह से जेनरेटिव AI विज़ुअल्स होंगे। ये एक ओपन-सोर्स यूनिवर्स होगा जहां दूसरे क्रिएटर्स भी इस दुनिया में अपनी कहानियाँ बना सकते हैं। इसी तरह, वर्सेज कौर एक और AI-प्रोड्यूस्ड फिल्म है जो जल्द ही आने वाली है।

हॉलीवुड: अब OpenAI भी फिल्में बनाने की दौड़ में

हॉलीवुड में, AI कंपनी OpenAI खुद एक AI एनिमेटेड फीचर फिल्म बना रही है। इस फिल्म का नाम 'क्रिटर्ज' है। OpenAI ने लंदन और लॉस एंजिलिस की प्रोडक्शन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। इसे कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर AI से बना कंटेंट तेजी से बढ़ रहा है

सोशल मीडिया पर, खासकर Instagram रील्स और YouTube शॉर्ट्स पर, AI से बना कंटेंट का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गए हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण 'बंदर अपना दोस्त' चैनल है। नवंबर 2025 में, इसके Youtube पर 2.07 बिलियन व्यूज थे, जो अब बढ़कर 2.65 बिलियन हो गए हैं। सैन फ्रांसिस्को के प्लेटफॉर्म कैपविंग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस चैनल की अनुमानित सालाना कमाई 38.5 करोड़ रुपये है। इसी तरह, मार्वल के मशहूर कैरेक्टर हल्क के देसी अवतार भी वायरल हो रहे हैं। AI द्वारा बनाए गए हल्क (थैनोस और आयरन मैन के साथ) को मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के संदर्भ में एक नेताजी के रूप में दिखाया गया था, जिसे लाखों बार देखा गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments