शिक्षा से संस्कार, शिक्षक से समाज का निर्माण होता है :दीपेश साहू

शिक्षा से संस्कार, शिक्षक से समाज का निर्माण होता है :दीपेश साहू

बेमेतरा में शिक्षक सम्मेलन एवं वार्षिक कैलेंडर विमोचन का भव्य आयोजन

 

बेमेतरा :  छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला बेमेतरा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मेलन एवं वार्षिक कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम नगर के प्रतिष्ठित होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक माननीय दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. चतुर्वेदी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत बहुआयामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। मंचीय गायन-वादन, काव्य पाठ, नृत्य एवं रोचक सहभागितात्मक गतिविधियों ने दर्शक दीर्घा को पूरे दिन आनंदित किए रखा।

कार्यक्रम मे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

इस कार्यक्रम मे गायन-वादन में जलेश्वर, डोमन साहू, धनेश रजक, लेखा रजक ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कवि सम्मेलन में सुनील शर्मा, ईश्वर साहू, जलेश्वर दास मानिकपुरी एवं दिलीप पटेल ने काव्य पाठ से खूब तालियाँ बटोरीं।

नृत्य प्रस्तुति में श्रीमती भावना टंडन एवं छगन साहू ने आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं सुकन्या राजपूत, मनीषा कौशल सहित अन्य शिक्षिकाओं द्वारा कराई गई रोचक गतिविधियों ने पूरे सभागार को सहभागी बना दिया।

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाओं का अभिनंदन

फेडरेशन द्वारा जिले की राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाओं — ज्योति बनाफर, हिमकल्याणी सिन्हा, सुनीता राजपूत सहित कार्यक्रम के प्रतिभागियों एवं अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

शिक्षक सदन की मांग

स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष पोखन साहू ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बेमेतरा में “शिक्षक सदन” की मांग रखी एवं विधायक माननीय दीपेश साहू को मांग पत्र सौंपा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बसंत कौशिक ने कहा कि शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता बोझ उनके मूल दायित्वों को प्रभावित करता है, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों को ऊर्जा, रचनात्मकता एवं संगठनात्मक एकता प्रदान करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने सरकार के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों की मांगों को विधानसभा में रखने हेतु विधायक से प्रतिनिधित्व का आग्रह किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माननीय दीपेश साहू ने अपने शिक्षक जीवन को भावुकता के साथ स्मरण किया। उन्होंने कहा शिक्षक केवल विषय नहीं पढ़ाता, वह जीवन गढ़ता है। मैंने स्वयं शिक्षक के रूप में वह समय जिया है, जब दिन-रात शिक्षा, बच्चों और समाज के भविष्य के बारे में चिंतन चलता रहता है। शिक्षक स्वयं तपकर दूसरों को प्रकाश देने का कार्य करता है।” उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह मजबूत आधार हैं, जिन पर राष्ट्र निर्माण की इमारत खड़ी होती है। शिक्षक सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भाव के साथ समाज को दिशा देते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

विधायक साहू ने शिक्षकों के जीवन की बारीकियों, उनकी व्यावहारिक समस्याओं और अपेक्षाओं को समझते हुए आश्वस्त किया कि शिक्षकों की हर जायज मांग, हर समस्या और हर सुझाव को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ प्रयास करता रहूँगा।”उनकी मांग भी मेरी है और उनको पूरा करना मेरा कर्तव्य हैइस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा में शिक्षक सदन की घोषणा कर शिक्षकों को बड़ी सौगात दी, जिसका उपस्थित शिक्षकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. चतुर्वेदी ने शिक्षकों से निष्ठा, अनुशासन एवं नवाचार के साथ शिक्षा कार्य करने का आह्वान किया और फेडरेशन के इस प्रयास की सराहना की।

वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

इस अवसर पर फेडरेशन द्वारा वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया तथा शिक्षकों के हित, शिक्षा की गुणवत्ता एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र राठौर, अश्वनी कुर्रे (कार्यकारी प्रांताध्यक्ष), बीईओ बेमेतरा श्रीमती कामिनी महिलांग एवं बीआरसी श्री राजेंद्र साहू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षकों के हित में सदैव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पोखन साहू, गैंदराम वर्मा, बसंत कौशिक, अशोक ध्रुव, चंद्रशेखर पटेल, राजा वर्मा, मनीष पाटिल, सुनील साहू, ओमनारायण साहू, गंगाधर दुबे, बाबूलाल गोयल, हरजीत सिंह अनंत, जय बहादुर राजपूत, ओमप्रकाश कुर्रे, दिलीप पटेल, अजय यादव, नरेश वर्मा, कृष्णा साहू, थानेश्वर साहू, रामावतार यदु, प्रेमचंद वर्मा, योगेंद्र साहू, लक्ष्मीनारायण पांडेय, शिवराज ध्रुवे, ज्योति बनाफर, हिमकल्याणी सिन्हा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला प्रवक्ता – तारण दास मानिकपुरी ने दी है










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments