नई दिल्ली : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर सहित कई पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो उम्मीदवार NCERT में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाकर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, इन पदों पर आवेद करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन जरूर कर लें।
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री एवं 10 साल का कार्यानुभव होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा, नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कितना मिलेगा वेतन
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर को 37,400 रुपये से लेकर 67,000 रुपये प्रतिमाह और असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट लाइब्रेरियन को 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी गई है।
इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
जो उम्मीदवार एनसीईआरटी में बतौर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments