अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले के पिपरिया से नज़दीकी ग्राम डोकरीखेड़ा से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ डैम के पास जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है। प्राथमिक जाँच में पूरा मामला हत्या का माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

मिली जानकारियों के अनुसार, पूरा मामला पिपरिया से नज़दीकी ग्राम डोकरीखेड़ा डैम के पास स्थित जंगल क्षेत्र का है। डोकरीखेड़ा डैम के सामने वन विभाग की डोकरीखेड़ा रेंज में बांस के झुरमुट के भीतर खुले मैदान के पास लगभग 30-35 वर्ष की अज्ञात महिला मृत अवस्था में मिली। महिला सफेद फूलों वाली साड़ी, दुपट्टा, गले में मंगलसूत्र, काली जैकेट, नीले रंग के मोज़े और गुलाबी सैंडिल पहने हुई थी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।

हत्या की जताई जा रही आशंका

इस घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को शासकीय सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका जता रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments