कवर्धा शहर में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की सख्त और व्यापक कार्रवाई

कवर्धा शहर में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की सख्त और व्यापक कार्रवाई


कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध सघन और सुनियोजित अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा शहर में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाना रहा।

अभियान के तहत डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर के नेतृत्व में एवं थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप एवं पुलिस टीम द्वारा कवर्धा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, पान ठेलों, किराना दुकानों एवं अस्थायी ठेलों में लगातार औचक निरीक्षण एवं गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ प्रत्येक संदिग्ध स्थल की बारीकी से तलाशी ली।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

जांच के दौरान कई दुकानों एवं ठेलों से गोगो पेपर तथा अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त करते हुए संबंधित संचालकों को थाना लाया गया। संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित नशीली सामग्री का विक्रय पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रकरण दर्ज कर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई शामिल होगी।

डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की सघन एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से सहयोग की अपील करती है, ताकि संयुक्त प्रयासों से नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments