युवती की निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालना युवक को पड़ा भारी,आरोपी गिरफ्तार

युवती की निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालना युवक को पड़ा भारी,आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार :  सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना अब एक गंभीर अपराध बन चुका है और बलौदाबाजार पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक नजीर पेश की है।

शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवती की निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी निखिल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कड़े निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई ने साइबर अपराधों के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 6 फरवरी को एक पीड़ित युवती ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी निखिल ठाकुर ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें उसकी सहमति के बिना इंस्टाग्राम पर साझा कर दी हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

युवती का आरोप है कि इस कृत्य से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात लगा है और वह मानसिक रूप से अत्यंत परेशान है। पीड़ित ने यह भी बताया कि जब उसने आरोपी को ऐसा करने से मना किया और फोटो हटाने को कहा, तो उसने सुधरने के बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी।

इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और 351(2) सहित आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी निखिल ठाकुर को हिरासत में ले लिया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments