युवाओं के बीच किफायती, स्टाइलिश और फ्यूल-एफिशिएंट बाइक की डिमांड काफी है, खासतौर पर कॉलेज या ऑफिस अप-डाउन के लिए। इस सेगमेंट में Hero Splendor Plus और TVS Sport दो ऐसी बाइक्स हैं, जो कम कीमत, शानदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।लेकिन सवाल ये है कि इनमें से किसे खरीदना युवाओं के लिए फायदेमंद है? आइए कंपैरिजन से समझते हैं।
Hero Splendor Plus Vs TVS Sport Price Comparison
हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 73,902 रुपये से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 76,416 रुपये तक जाती है। वहीं, टीवीएस स्पोर्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 55,500 रुपये है, जो हायर वेरिएंट्स के लिए 62,143 रुपये तक जाती है। जो युवा पहली बाइक खरीद रहे हैं या बजट टाइट है, टीवीएस स्पोर्ट ज्यादा किफायती ऑप्शन है, क्योंकि यह स्प्लेंडर से करीब 18,000 रुपये सस्ती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Hero Splendor में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 8 PS की पावर और 8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन स्मूद और लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। वहीं TVS Sport में 109.7cc का इंजन दिया गया है, जो लगभग 8.3 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। पावर के मामले में TVS Sport थोड़ा आगे नजर आती है, जिससे हाईवे पर बेहतर पिकअप मिलता है। कुल मिलाकर, युवाओं के लिए जो थोड़ी स्पीड और क्विक एक्सीलरेशन चाहते हैं, टीवीएस स्पोर्ट बेहतर ऑप्शन हो सकती है, लेकिन स्प्लेंडर की रिफाइनमेंट और रिलायबिलिटी खास है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
Hero Splendor Plus Vs TVS Sport Mileage Comparison
दोनों बाइक्स का क्लेम्ड माइलेज 70 kmpl है। रियल-वर्ल्ड टेस्ट में स्प्लेंडर 60-70 kmpl और स्पोर्ट 70-80 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। हीरो की i3S टेक्नोलॉजी ट्रैफिक में इंजन ऑटोमैटिकली बंद कर फ्यूल बचाती है, जो युवाओं के लिए डेली कम्यूट में फायदेमंद है। अगर आप लंबी दूरी तय करते हैं, तो टीवीएस स्पोर्ट का हल्का ज्यादा माइलेज इसे आगे रखता है, लेकिन स्प्लेंडर की कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस इसे युवा राइडर्स की फेवरेट बनाती है।
फीचर्स में कौन आगे
Hero Splendor Plus में ड्रम ब्रेक्स, किक/सेल्फ स्टार्ट, BS6-2.0 एमिशन स्टैंडर्ड, ट्यूबलेस टायर्स और 8 कलर ऑप्शन्स मिलते हैं। इसका XTEC वेरिएंट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो कॉल अलर्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स के साथ आती है। TVS Sport में भी ड्रम ब्रेक्स, सेल्फ/किक स्टार्ट, BS6-2.0, इकोनोमीटर और 6-7 कलर वेरिएंट्स मिलते हैं। स्पोर्ट का डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी है, जिसमें ग्राफिक्स और LED इंडिकेटर्स हैं, जो युवाओं को अट्रैक्ट करते हैं। दोनों में 4-स्पीड गियरबॉक्स है, लेकिन स्पोर्ट का लाइटवेट (110 kg) इसे हैंडलिंग में बेहतर बनाता है।
कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर?
Hero Splendor Plus की सबसे बड़ी खासियत इसकी ड्यूरेबिलिटी और लो मेंटेनेंस है, जो सालों से भारतीय युवाओं की पहली पसंद है। इसका क्लासिक डिजाइन और स्ट्रॉन्ग बिल्ड इसे रफ रोड्स पर परफेक्ट बनाता है। वहीं, TVS की खासियत इसका स्पोर्टी लुक, बेहतर पावर-टू-वेट रेशियो और एफिशिएंट इंजन है, जो युवा राइडर्स को एक्साइटमेंट देता है। अगर आप कम बजट में स्टाइल और स्पीड चाहते हैं, तो TVS Sport ही खरीदें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments