आज की हलचल : बस्तर पण्डुम 2026 का आज होगा समापन,केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन,पढ़े और भी ख़बरें

आज की हलचल : बस्तर पण्डुम 2026 का आज होगा समापन,केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन,पढ़े और भी ख़बरें

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज तीसरा दिन है. अपने दौरे के अंतिम दिन अमित शाह जगदलपुर जाएंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव – 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे. यह महोत्सव बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, विकासात्मक दृष्टिकोण और जनजातीय संस्कृति के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.

बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर मेफेयर होटल पहुंचेंगे, वहां से सीधे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे. मुख्यमंत्री विशेष विमान से जगदलपुर के माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद लालबाग मैदान में आयोजित  बस्तर पंडुम 2026 के समापन कार्य्रकम में दोपहर 12:05 बजे से 1:20 बजे तक शामिल होंगे. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे. शाम 4:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

बस्तर पण्डुम 2026 का आज होगा समापन

बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे. समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. 

दिल्ली में आज कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी क्लास

रायपुर. संगठन सृजन के तहत प्रदेश के सभी शहर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों का दिल्ली में जमावड़ा होगा. सभी डीसीसी अध्यक्ष 9 फरवरी की शाम दिल्ली रवाना होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में होने वाले अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तहत इस प्रशिक्षण में उन्हें कामकाज को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे. प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे. कांग्रेस के संगठनात्मक नजरिए से इस प्रशिक्षण को अहम माना जा रहा है. दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष अपने लगभग दो माह के कामकाज की रिपोर्ट लेकर पहुंच रहे हैं. इस दौरान उन्हें बताया जाएगा कि संगठन की गतिविधियों को किस तरह आगे बढ़ाना है. संगठन सृजन के तहत नियुक्त जिला अध्यक्षों को इस बार व्यापक अधिकार देने की बात कही गई है. माना जा रहा है कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें फैसले लेने कई अधिकार भी सौंपे जा सकते हैं. हालांकि नियुक्तियों के लगभग बीते दो माह में जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं की है. दूसरी तरफ डीसीसी के अधिकार बढ़ाए जाने के बावजूद वे मनमानी नहीं कर पाएंगे. कनेक्ट सेंटर के जरिए भी जिला कमेटियों की गतिविधियों पर नजर रहेगी.

इन जिलों में आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार और रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन सोमवार को होने जा रहा है. यह आईटीआई सकरी, बलौदाबाजार में सुबह 10 बजे से और आईटीआई दंतेवाड़ा में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा. मेले में अलग-अलग कंपनियां अप्रेंटिसशिप और नौकरी के लिए आएंगी. शासकीय और निजी आईटीआई से पास या प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियां यहां एनएपीएस पोर्टल में पंजीयन, करियर मार्गदर्शन और अप्रेंटिसशिप के अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए संबंधित आईटीआई से संपर्क किया जा सकता है.

सूरजपुर में लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

सूरजपुर. कलेक्टर जनदर्शन के समय में संशोधन किया गया है, 09 फरवरी से जनदर्शन मंगलवार की जगह प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जायेगा. इसके साथ ही समय-सीमा, राजस्व, कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा समिति, NCORD, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा/ पास्को अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के सम्बंध में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक भी प्रत्येक सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय से आयोजित की जायेगी. जिला प्रशासन की आमजन से अपील है कि जनदर्शन के लिए सोमवार को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments