जापान में सनाए ताकाइची ने दर्ज की शानदार जीत, फिर बनाने जा रहीं सरकार, PM मोदी ने दी बधाई

जापान में सनाए ताकाइची ने दर्ज की शानदार जीत, फिर बनाने जा रहीं सरकार, PM मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली :  जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पीएम ताकाइची की पार्टी ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। 

जापानी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने यह जीत अपनी लोकप्रियता की वजह से हासिल की है। अपनी शानदार जीत के बाद पब्लिक टेलीविजन नेटवर्क NHK को दिए एक इंटरव्यू में ताकाइची ने कहा कि अब वह ऐसी नीतियां अपनाने के लिए तैयार हैं जो जापान को मजबूत और समृद्ध बनाएंगी।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताकाइची को बधाई देते हुए कहा, 'सनाए ताकाइची, प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर आपको हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत और जापान की मित्रता को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।'

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

465 में से 316 सीटें की हासिल

NHK ने वोटों की गिनती के नतीजों का हवाला देते हुए बताया कि ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी LDP ने सोमवार सुबह तक अकेले 316 सीटें हासिल कर लीं, जो जापान की दो-सदनीय संसद के 465 सदस्यों वाले निचले सदन में 261 सीटों के पूर्ण बहुमत से कहीं ज्यादा है।1955 में पार्टी की स्थापना के बाद से यह एक रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं 1986 में दिवंगत प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन द्वारा जीती गईं 300 सीटों के पिछले आंकड़े को भी पार कर दिया है।

एजेंडे को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

एलडीपी के पास ऊपरी सदन में बहुमत नहीं है, इसके बावजूद निचले सदन में हुई भारी बढ़ोतरी से ताकाइची को एक दक्षिणपंथी एजेंडा पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसका मकसद जापान की अर्थव्यवस्था और मिलिट्री क्षमताओं को बढ़ाना है, क्योंकि चीन के साथ तनाव बढ़ रहा है और वह अमेरिका के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं।

ताकाइची ने कहा कि वह विपक्ष से समर्थन हासिल करने की कोशिश करते हुए अपने टारगेट को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा, "मैं फ्लेक्सिबल रहूंगी।" उन्होंने पद संभालने के सिर्फ तीन महीने बाद ही जल्दी चुनाव करवाए। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी लोकप्रियता ज्यादा है और वह हालात को बदल सकेंगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments