राजधानी रायपुर के आबकारी भवन में लगी आग,एमडी ने गठित की जांच समिति

राजधानी रायपुर के आबकारी भवन में लगी आग,एमडी ने गठित की जांच समिति

रायपुर : राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन के तीसरे तल में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे आग लग गई। आग छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कार्यालय के ऑडिट रूम में लगी थी, हालांकि आग पर मौके पर मौजूद स्टाफ और दमकल विभाग की टीम की मदद से समय रहते काबू में कर लिया गया।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया यह ही जा रहा है कि ऑफिस में ऑडिट का काम सोमवार से शुरू होना था।

CSMCL के महाप्रबंधक ने इस आगजनी की घटना का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से होना बताया है और इस संबंध में उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि आग से कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और UPS जल गए, लेकिन सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रहे, क्योंकि फाइलें लोहे की आलमारी में बंद थीं। आग की सूचना रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने दी और स्टाफ ने भवन में मौजूद अग्निरोधक उपकरणों की मदद से आग पर तुरंत काबू पाया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

महाप्रबंधक ने कहा कि आग से किसी अन्य सामग्री या कार्यालय के अन्य कक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के अगले दिन यानी 8 फरवरी को अधिकारियों द्वारा पुनः निरीक्षण करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज को नुकसान नहीं पाया गया।

जांच समिति का गठन

वहीं CSMCL के एमडी ने शार्ट सर्किट और नुकसान की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार कर आबकारी सचिव को प्रस्तुत करेगी।

समिति में शामिल सदस्यों के नाम-

  1. जीएमडी एसएमसीएल अध्यक्ष
  2. लेखाधिकारी सीएसएमसीएल
  3. एसडीओ सीएसपीडीसीएल
  4. एसडीओ एंड एम पीडब्ल्यूडी
  5. नोडल सीए सीएसएमसीएल










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments