महाशिवरात्रि पर बन रहें हैं कई ग्रहों का महासंयोग,इन राशियों के जीवन से दूर होगा हर संकट

महाशिवरात्रि पर बन रहें हैं कई ग्रहों का महासंयोग,इन राशियों के जीवन से दूर होगा हर संकट

 हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही शीघ्र विवाह, मनचाहा जीवनसाथी और वैवाहिक जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत रखा जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो रविवार 15 फरवरी को चंद्रमा अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष फायदा होगा। आइए, जानते हैं-

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

धनु राशि

महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। महादेव की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको प्यार और स्नेह मिलेगा। स्टडी से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। साथ ही किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल से महादेव का अभिषेक करें।

मीन राशि

महाशिवरात्रि के दिन मीन राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। अटके काम बनेंगे। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। बड़े भाई या बहन का साथ मिलेगा। किसी विशेष काम की आप शुरुआत कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से शिव-पार्वती की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय केसर युक्त दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments