रायपुर: राजधानी के आस-पास के इलाकों में फिर से अपराध बढ़ने लगा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, राजधानी में एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक मध्य प्रदेश के अनूपपुर का निवासी था। मृतक की पहचान शिव प्रसाद निवासी अनूपपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, ढाबे के पास खाना फेंकने को लेकर युवक का विवाद हुआ था और इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments