पशु कल्याण पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

पशु कल्याण पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

सरगुजा : सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल के निर्देश एवं डॉ आरपी शुकला उपसंचालक पशुधन विकास विभाग सरगुजा के निर्देश पर आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के शासकीय पशु चिकित्सालय में 10 फरवरी दिन मंगलवार को पशुपालन एवं पशु कल्याण पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पशु उपचार कर निशुल्क दवा वितरण पालतू कुत्तों का निःशुल्क नशबंदी शल्यक्रिया कुत्तों में एंटी रैबीज टीकाकरण थनैला रोग नियंत्रण खुरपका मुहपका रोग पर पशु पालक जागरूकता संगोष्ठी तथा खुरहा चपका रोग टीकाकरण के लिए जागरुकता रैली निकाली गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

आयोजित कार्यक्रम में 15 पशु पालकों को निशुल्क दवा वितरण किया गया 16 पशुओं का उपचार 02 का शल्य क्रिया पशु पालक संगोष्ठी 09 बधियाकरण 02इस तरह से कुल 44 हितग्राही लाभान्वित हुये। कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल लुन्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू राकेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी गोधन जिला सदस्य यतेंद्र पांडेय, मदन राजवाड़े जनपद सदस्य श्रीमती रजनी पैकरा मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी डॉ बी डी साहू अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर सफदर अली खान विभाग के साथी एवीएफओ अधिकारी कर्मचारी पशु सखियों का अहम् योगदान रहा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments