GAD में उप सचिव बनाए गए पुलक भट्टाचार्य, iGOT मिशन के लिए समन्वयक भी किए गए नियुक्त

GAD में उप सचिव बनाए गए पुलक भट्टाचार्य, iGOT मिशन के लिए समन्वयक भी किए गए नियुक्त

रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में उप सचिव के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक भी बनाया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

भट्टाचार्य वर्तमान में अपर संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ थे। उप सचिव के साथ-साथ पुलक भट्टाचार्य को iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन के लिए समन्वयक भी नियुक्त किया गया है। वे राज्य में इस महत्वाकांक्षी क्षमता विकास कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

देखिये आदेश की कॉपी-










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments