बड़े कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, समाज भवन का भव्य लोकार्पण

बड़े कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, समाज भवन का भव्य लोकार्पण

विधायक जनकराम ध्रुव रहे मुख्य अतिथि, छात्रा लक्ष्मी यादव सम्मानित

 

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : पीपरछेड़ी (जिला गरियाबंद) में मंगलवार को बड़े कोसरिया यादव समाज सर्कल चिंगरमाल के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं यादव समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ट जनों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनकराम ध्रुव, विधायक बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात यादव समाज के नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में विधायक ध्रुव ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज को संगठित करने का केंद्र होता है, इससे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती मिलती है। उन्होंने यादव समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सामग्री क्रय हेतु आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इस अवसर पर बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण होने पर यादव समाज की मेधावी छात्रा लक्ष्मी यादव को विधायक जनकराम ध्रुव के हाथों सम्मानित किया गया। विधायक ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशेष उपस्थिति में माधोराम यादव, अध्यक्ष बड़े कोसरिया यादव समाज सर्कल चिंगरमाल,  श्रीमती रजन्तीन नरेश ठाकुर, सदस्य जनपद पंचायत गरियाबंद, श्रीमती लक्ष्मी दीवान, सरपंच ग्राम पंचायत पीपरछेड़ीकला, गेंद सिंह दीवान, उपसरपंच, हेमलाल यादव, जिला अध्यक्ष बड़े कोसरिया यादव समाज गरियाबंद, जयमल यादव, संरक्षक, जयलाल यादव, अध्यक्ष महासभा, संतराम यादव, जिला उपाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से सैय्यद चिराग अली, महामंत्री कांग्रेस जिला गरियाबंद, ईश्वर वर्मा, महामंत्री भाजपा गरियाबंद, गैन्दुराम यादव, महामंत्री कांग्रेस मैनपुर, खेदूराम यादव, समाज प्रमुख पीपरछेड़ी, दुखुराम यादव, पूर्व समाज प्रमुख ग्राम रसेला, लोकराम यादव, ग्राम पटेल रसेला, अश्वनी वर्मा, ग्राम पटेल पीपरछेड़ी, हिमंत वर्मा, ग्राम प्रमुख पीपरछेड़ी सहित अनेक पूर्व जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे।कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं युवा सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। अंत में बड़े कोसरिया यादव समाज सर्कल चिंगरमाल द्वारा सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments