MG Majestor SUV इस हफ्ते भारत में होगी पेश,जानें खासियत

MG Majestor SUV इस हफ्ते भारत में होगी पेश,जानें खासियत

नई दिल्‍ली :  भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल एमजी मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस हफ्ते नई एसयूवी के तौर पर MG Majestor को पेश किया जाएगा। इस एसयूवी ने लॉन्‍च से पहले ही अपने सेगमेंट की अन्‍य एसयूवी की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। किस तरह की खासियत और इंजन के साथ इसे पेश किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

इस हफ्ते आएगी MG Majestor

एमजी की ओर से मेजेस्‍टर एसयूवी को इस हफ्ते भारत में पेश किया जाएगा। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही दमदार इंजन दिया जाएगा।

बनाया नया कीर्तिमान

लॉन्‍च से पहले ही इस एसयूवी ने नया कीर्तिमान बनाया है। हाल में ही इस एसयूवी ने नगालैंड की दूसरी सबसे ऊंची चोटी Mount Japfü को आसानी से फतह कर लिया है। माउंट जाप्‍फू बेहद मुश्किल रास्तों के लिए दुनियाभर में अलग पहचान रखती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

कैसे होंगे फीचर्स

एमजी मोटर्स की ओर से Majestor में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में बड़ी ग्रिल, 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, 12.3 इंंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ड्यूल टोन इंटीरियर, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पुश बटन स्‍टॉर्ट/स्‍टॉप, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग पोर्ट, ड्राइविंग के लिए कई मोड्स जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्‍ट, बीएसडी, एलसीए, आरसीटीए, डीओडब्‍ल्‍यू, सेल्‍फ एडेप्टिव क्रूजिंग और ADAS जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी के इंजन को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लाया जा सकता है। पेट्रोल इंजन से इसे 184 किलोवाट की पावर और 410 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा टर्बो डीजल इंजन से एसयूवी को 160 किलोवाट की पावर और 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। दोनों ही इंजन के साथ एसयूवी में 4X4 की सुविधा को भी दिया जाएगा। पेट्रोल इंजन के साथ इसकी टॉप स्‍पीड 190 और डीजल इंजन वेरिएंट की टॉप स्‍पीड 175 KMPH तक हो सकती है। इसमें कंपनी की ओर से 8स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

भारत में इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 12 फरवरी 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद कीमतों की सही जानकारी मिल पाएगी। JSW MG Majestor की संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

किसे मिलेगी चुनौती

JSW MG की ओर से Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron जैसी एसयूवी के साथ होगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments